कुछ ख़्वाब अधूरे, कुछ याद अधूरी,
रह गयी मेरी हर बात अधूरी,
चाहत थे तुम ही- पहली और आख़िरी,
अब रह गयी मेरी हर चाह अधूरी,
फ़लसफ़े अधूरे, हसरतें अधूरी,
बढ़ती गयी तुमसे, हर पल में
दूरी,
झूठे थे सरे वादे, जिनकी खातिर
मैंने,
कर दी नाम पे तेरे, दुनिया मेरी
पूरी,
अब तो होगी तेरे खातिर, मेरी हर
साँस अधूरी,
कुछ ख़्वाब अधूरे, कुछ याद अधूरी...!!!
-DJ Paridhi

No comments:
Post a Comment