This is the place where we can share our #thoughts and opinions in the form of #words.If you are #writoholic come n join this community.
Sunday, 26 June 2016
Tuesday, 21 June 2016
वो पल भी अजीब था, या शायद मैं खुशनसीब था...!!!
वो पल भी अजीब था,
या शायद मैं खुशनसीब था,
हर दिन की तरह गुज़र रहा था,
लम्हों में गुज़रता एक लम्हा जुड़
रहा था,
ख्यालों में तस्वीर सजायी थी
तुम्हारी,
बारिश की फुहारों में तुम्हें
गढ़ रहा था,
सामने से गुज़र कर अचानक वो
चेहरा दिखा,
जिसे कुछ देर पहले मैं बूंदों
में पढ़ रहा था,
दिल घबरा सा गया,मैं तो सकपका
सा गया,
लगा यूं अचानक ख्यालों की भी
चोरी हो गयी,
करते हैं इश्क़ हज़ारों आशिक़ सावन
की बारिश में,
फ़िर मेरी ही क्यों आशिक़ी यूं झलक
भर पेश की गयी,
सावन की झड़ी बढ़ रही थी,
मेरी आशिक़ी भी उमड़ रही थी,
ढूंढता फिरा उस ‘परी’ सा मुखड़ा
जहाँ में,
ना आया नज़र, कहीं उड़ गया हवा
में, :(
अबके सावन तू ये हसरत पूरी
करना,
मेरे महबूब की बांहों में इश्क
का बरसे झरना,
भीग जाऊं लिपट कर उसी से,
या हो जाऊ एक सिमट कर उसी में,
एक बार ए ख़ुदा वो पल लौटा दे
मुझे,
उस पल को रोककर सदियां जी लूं
उसमें,
जो पल अजीब था, जिसमें मैं ख़ुशनसीब था...!!!
-DJ Paridhi
Saturday, 18 June 2016
कुछ ख़्वाब अधूरे, कुछ याद अधूरी...
कुछ ख़्वाब अधूरे, कुछ याद अधूरी,
रह गयी मेरी हर बात अधूरी,
चाहत थे तुम ही- पहली और आख़िरी,
अब रह गयी मेरी हर चाह अधूरी,
फ़लसफ़े अधूरे, हसरतें अधूरी,
बढ़ती गयी तुमसे, हर पल में
दूरी,
झूठे थे सरे वादे, जिनकी खातिर
मैंने,
कर दी नाम पे तेरे, दुनिया मेरी
पूरी,
अब तो होगी तेरे खातिर, मेरी हर
साँस अधूरी,
कुछ ख़्वाब अधूरे, कुछ याद अधूरी...!!!
-DJ Paridhi
काश! तुझे इस जहां से अपनी दुनिया में ले जाती !!!
काश! तुझे इस जहां से अपनी
दुनिया में ले जाती,
जहां सिर्फ तू और मैं रहते है,
तेरे सपने,मेरी आँखे...
तेरा दर्द,मेरा दर्द...
मेरी खुशियाँ,सारी तेरी...
तुझमें सारी दुनिया मेरी,
कुछ अधूरे से ख्वाब मेरे,
पलकों पे तेरी सजते हो जैसे,
बस यूं ही रूठ जाना मेरा,
और प्यार से मनाना तेरा,
बिन कहे सब समझ जाती....
काश! तुझे इस जहां से अपनी दुनिया में ले जाती !!!
-DJ Paridhi
ईश्वर...
कभी जो निराशा तुझे घेर ले,
ख़ुशियों का दामन मुँह फेर ले,
लगे यूं तुझे की है सब कुछ ख़त्म,
अब जिंदगी में है बस ज़ख्म ही ज़ख्म,
सारी हिम्मत तेरी जब टूटने लगे,
अपने तुझसे जब रूठने लगे,
लाख कोशिश भी बेईमानी लगने लगे,
और सब कुछ कहानी लगने लगे,
फ़िर भी उसी मोड़ पर मैं मिलूंगा तुझे,
जहाँ से ये दुनिया तुझे फ़िर सुहानी लगे |
बस तू आँखों को कर लेना बंद इस तरह,
की तस्वीर पर हो एक समतल सतह,
आशा के उजाले फ़िर नजर आयेंगे,
तेरा हाथ पकड़े वो दिख जायेंगे |
वो जो निराशा को आशा में बदल देता है,
तेरी झोली को ख़ुशियों से भर देता है,
वो ईश्वर है मेरा, वो ताकत है मेरी |
वो श्रद्धा, विश्वास की मूरत है मेरी ||
तुझे मेरे ईश्वर है शत-शत नमन,
दे आशीर्वाद में वो ताकत जो कर दे सारी बुराइयों का
दमन |
-DJ Paridhi
Sunday, 5 June 2016
कल रात हंसी एक ख़्वाब आया !!!
कल रात
हंसी एक ख़्वाब आया, हाथों में उसका हाथ आया,
मैं शरमा गयी,फ़िर घबरा गयी, हौले से वो मेरे पास आया...
कल रात
हंसी एक ख़्वाब आया !!!
साँसे
मेरी फ़िर बढ़ती गयी, धड़कन रुकने का नाम नहीं,
जब बांहों
ने उसकी मुझे घेरा, महफूज़ सा कुछ यूं मुझको लगा,
जैसे
कोई हमराज़ हो वो, बरसो की मेरी तलाश हो वो,
ना
जाने क्यों वो बैगाना, कुछ अंजाना कुछ पहचाना,
मुझको
मुझसे ही छीन गया, और मुझको ये पता भी ना लगा...
कल रात
हंसी एक ख़्वाब आया !!!
फ़िर
दूर वो पल-पल जाने लगा, साँसों को मेरी बढ़ाने लगा,
मैंने भीगी
पलकों से रोका उसे, जी भर के मुझे वो सताने लगा...
और दूर वो
पल-पल जाने लगा !!!
अब आँख
खुली तो लगता है, साथी वो मेरा तकिया है,
पर
पलकें अब भी भीगी है, ना जाने कौन वो छलिया है...
फ़िर भी
उससे मिलना चाहूं, यादों में उसकी रहना चाहूं,
हर
ख़्वाब में उनसे मिलने को, चलो फ़िर से हम सो जाते है |
उन
मीठी मीठी बातों में, और संग में प्यारी बाहों के,
शायद.......
कल रात हंसी फ़िर ख़्वाब आये, हाथों में उसका हाथ आये !!!
-DJ Paridhi
-DJ Paridhi
Subscribe to:
Comments (Atom)







